उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में कथक कार्यशाला का शुभारंभ

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

स्थानीय स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ द्वारा ग्रीष्मकालीन कथक कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया। सोमवार को कार्यशाला में बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ से आई कथक प्रशिक्षिका तनु श्री ने कथक के संदर्भ में बुनियादी जानकारी दी एवं ततकार और हस्तक बच्चों को सिखाया। सभी बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ प्रशिक्षिका से कथक के बुनियादी शिक्षा ग्रहण किया।

इस कार्यशाला का आयोजन बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ द्वारा 2 जून से 8 जून तक स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, सिसवा बाजार में आयोजित किया गया है ।कार्यशाला में किसी भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एन बी पाल ने बताया कि बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए विद्यालय इस तरह के आयोजन करता आ रहा है। बच्चों के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिका प्रिया सिंघानिया, भारती चौहान, दीप्ति मेहता एवं बच्चों के साथ आऐ अभिभावकों ने भी कथक कार्यशाला में गहरी रुचि दिखाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!