ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पंचायती राज अधिकारी ने विकास कार्यों की व्यवस्था देखी, की सराहना ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

गोरखपुर के उपनिदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर ने मंगलवार को फरेंदा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर का प्रांगण को भी देखा। इसके बाद वह क्षेत्र के भगवत नगर परसिया गांव का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने सबसे पहले पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद सामुदायिक शौचालय और मनरेगा पार्क की व्यवस्था देखी।पार्क में स्थित मंदिर में पूजा-पाठ भी किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के कार्यों से वे संतुष्ट दिखे। अंत में उन्होंने अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज गुप्ता के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उन्होंने सराहना किया। निरीक्षण के कार्यों को पूर्ण करने के बाद वह गोरखपुर वापस लौट गए।निरीक्षण के दौरान फरेंदा एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, सचिव परमेश्वर दुबे, वेद प्रकाश, संतोष सिंह यादव, जेई चंद्रजीत यादव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू उर्फ नीरज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!