उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

टूरिस्ट बस की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी की मृत्यु, गांव में पसरा मातम।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महराजगंज

कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई लोटन मार्ग पर सोमवार रात में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां रिश्तेदार के घर से वापस घर आ रहे दंपत्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे रिश्तेदारी से वापस आ रहे दंपत्ति को टूरिस्ट बस ने रौंद दिया है ।पति की मौके पर तो पत्नी को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी है।थाना क्षेत्र के ही बड़िहारी निवासी अफसर अली उर्फ आजाद अपने पत्नी हसीना बानो के साथ देर रात रिस्तेदारी से घर वापस आ रहा था। रिश्तेदार के घर से निकलने के बाद कुछ ही दूर आया इसी दौरान बभनी बुजुर्ग के साधन सहकारी समिति के पास सामने से आ रहे टूरिस्ट बस के चपेट में आ गए।बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए ।बाइक चला रहे पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।पत्नी भी बुरी तरह जख्मी हो गयी थी।जिसको इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।हादसे के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई और लोग मदद में लग गए।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।बस को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

*मासूम हुए अनाथ, मां बाप की मौत से घर वाले परेशान।*

नियति के क्रूर खेल ने दो मासूमो के साथ ऐसा खेल खेला है कि एक साथ माता पिता का साया उनके सिर से उठ गया है।बताया जा रहा है कि अफसर अली मुम्बई में रहकर काम करता है कुछ दिन पहले ही घर लौटा था ।गांव से कुछ दूरी पर स्थित गांव बड़गो में रिश्तेदार से मिलने गया था ।वहां खाना खाने पीने में थोड़ा देर हो गया फिर भी बच्चे अकेले होंगे इसलिए सब घर वापस आ रहे थे लेकिन उनको क्या पता था कि अब बच्चों से कभी नही मिल पाएंगे ।एक बेटा पांच वर्ष और दूसरा बेटा 2 वर्ष का है। दोनों का चेहरा देख गांव वालों की आंखे नम हो जा रही है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!