उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

बकरा ईद पर्व पर विशेष सतर्कता, पुलिस प्रशासन ने किया पैदल फ्लैग मार्च

सीमावर्ती गांव मिश्रौलिया बैठवलिया के मार्गो पर फ्लैग मार्च

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता , अड्डा बाजार, महराजगंज

थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से लगे गांव मिश्रौलिया बैठवलिया में गुरुवार शाम 6:00 बजे पुलिस पीएसी एसएसबी के जवानों ने गांव मुख्य मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बकराईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट ‌है। धर्मावलंबियों को शासन की नीतियों से अवगत करा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार पर प्रतिबंधित पशुओं की बली नहीं दी जाएगी। प्रशासन के संवेदनशील गांवों पर गस्त बढ़ा दी गई है। त्यौहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल का विशेष इंतजाम किया गया है। गांव के नागरिकों को फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस मौके पर बहुआर चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह, एसएसबी झुलनीपुर इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा निरीक्षक संतोष यादव हेड कांस्टेबल मुरलीधर यादव, सुशील सिंह, मनीष यादव, अंकित यादव तथा बड़ी संख्या में पुलिस पीएसी एसएसबी बल के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!