
स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार के शिव चौक से बैजौली- महम्मदा जाने वाले रास्ते पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे एक स्कूटी सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल महिला का उपचार निजी साधन से परतावल सीएचसी ले जाया गया है। गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया निवासी चांदनी गुप्ता पत्नी राहुल गुप्ता महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार अपने मायके आई थी। दोपहर के समय स्कूटी सीखने शिव चौक से बैजौली- महम्मदा जाने वाले रास्ते की तरफ आ रही थी। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल को कुछ देर बाद ऑटो से परतावल अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों की माने तो वह स्कूटी से जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंची अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर घायल हो गई।



