अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

प्राथमिक विद्यालय बारीगाँव का ताला टूटा गेहूं, चावल व अन्य सामान की चोरी

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

घुघली थाना क्षेत्र एवं जखीरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बारीगांव प्रथम की बीती रात ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गेहूं, चावल, बर्तन, खेल सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता ने जखीरा चौकी पर तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के स्टोर रुम में रखा तीन बोरी चावल, गेहूं, बर्तन, बच्चों का खेल सामग्री भी चोर उठा ले गए। नीलम गुप्ता ने बताया कि पांच माह पूर्व भी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी किया गया था। इस संबंध में जखीरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!