अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

खूंटा मैदान में पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

घुघली थाना क्षेत्र के खूंटा मैदान गांव के बाहर एक पुलिया के नीचे शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि किसी ने उक्त महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को खूंटा मैदान गांव के सिवान में पुलिया के नीचे फेंक कर फरार हो गए। शव का चेहरा गल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। देखने से मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रहा है।

घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं सोशल मीडिया के जरिए शव का पहचान करने का प्रयास किया गया, किंतु अभी तक शव का पहचान नहीं हो सका है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंचकर मुआयना किया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!