बकरीद को लेकर डीएम- एसपी ने किया पैदल गश्त
माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसपी सोमेंद्र मीणा ने रविवार को ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। डीएम-एसपी ने सुबह ही निरीक्षण पर निकल गए। दोनों अधिकारियों ने भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवा, पनियरा मार्ग पर विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सतर्क और भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। परतावल बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखते हुए किसी भी तरह के अफवाह अथवा भ्रामक खबरों को फैलने से रोकें। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह यदि कोई शरारत करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।



