उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन शुरू – महेश

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का अवसर खुल गया है। विद्यार्थी 29 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी।परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की मेरिट सूची बनाई जाएगी। इसमें से 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को नवोदय समिति की ओर से नि:शुल्क शिक्षा, छात्रावास सुविधा, वर्दी और किताबें प्रदान की जाएंगी।फरेंदा तहसील स्थित महेश स्टडी सेंटर के संचालक महेश यादव ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 9 वर्षों से नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और विद्याज्ञान स्कूल की तैयारी करवा रही है। इस वर्ष संस्था से 71 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। संस्था छात्रावास सुविधा के साथ सेंट्रल हिंदू स्कूल वाराणसी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!