उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

परसामीर से लापता किशोरी सकुशल बरामद, परिवार को सौंपी गई

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

थाना सिन्दुरिया क्षेत्र के परसामीर गांव से बीते 26 मई को लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने परसामीर गेट के पास से शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पिता रघुवर चौधरी द्वारा तहरीर दिए जाने पर थाना सिन्दुरिया में मुकदमा संख्या 105/2025 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!