उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

ग्राम पंचायत करमहिया में लगा मोबाइल ग्राम न्यायालय, एक मामले का हुआ निस्तारण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहिया में 6 जून को ग्राम न्यायालय (मोबाइल न्यायालय) का आयोजन किया गया। इस मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय व्यवस्था को सुलभ बनाना और त्वरित न्याय प्रदान करना है।
इस अवसर पर ग्राम न्यायालय निचलौल की न्यायाधीश अमनदीप जज की अध्यक्षता में एक वाद का सुनवाई कर निस्तारण किया गया। न्यायालय की कार्यवाही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई, जिससे ग्रामीणों में न्याय के प्रति विश्वास और जागरूकता देखने को मिली।कार्यक्रम में पेशकार अमित श्रीवास्तव, लिपिक मानवेन्द्र, अर्दली इंद्रेश यादव, सत्यम और ग्राम सचिव अब्दुल्ला की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अतिरिक्त स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मोबाइल न्यायालय की कार्यप्रणाली को देखा और समझा। इस मौके पर न्यायाधीश अमनदीप ने ग्रामीणों को ग्राम न्यायालय की भूमिका और उसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे-मोटे मामलों के लिए अब तहसील या जिला न्यायालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, गांव में ही त्वरित न्याय मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!