दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत दूसरा घायल

स्वाभिमान जागरण संवाददाता खोरिया बाजार, महराजगंज
भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर नहर के पास शुक्रवार की रात दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में श्याम देवउ रवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी विजय उर्फ संतोष कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई वही भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा खादर निवासी ओमप्रकाश कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गएभिटौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गई डॉक्टरो ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश कनौजिया को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया विजय उर्फ संजय कुमार की शादी भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा में तय हुई थी शुक्रवार को शाम वह अपने होने वाले ससुराल सोहरौना राजा गए थेवहां से वह वापस आ रहे थे कि दोनों बाइक की टक्कर में संजय की जान चली गईकुछ दिन पहले वह विदेश से लौटे संजय कीअसमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा भिटौली थाना ध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।



