उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर निदान हेल्थ केयर एंड पाइल्स क्लिनिक का उद्घाटन

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर स्थित निदान हेल्थ केयर एंड पाइल्स क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। इस क्लिनिक का उद्घाटन समाजसेवी त्रिपुरेश्वर अग्रहरि ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बीएएमएस डॉ. अभय कुमार अग्रहरि ने बताया कि यह क्लिनिक आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त है और पाइल्स जैसी जटिल बीमारियों के इलाज में विशेष रूप से दक्ष है। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय मरीजों का उपचार पूरी तरह से निःशुल्क किया जाएगा।

डॉ०अभय ने आगे कहा, “मेरे लिए यह गर्व का विषय है कि पढ़ाई के बाद अपने ही क्षेत्र में लोगों की सेवा का अवसर मिल रहा है। मेरा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।”

क्लिनिक में पाइल्स, फिशर, फिस्टुला जैसे रोगों का आयुर्वेदिक व आधुनिक पद्धति से उपचार किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!