उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक हिरासत में ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह हादसा गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर विधायक चौराहे के पास रविवार शाम 4:30 बजे हुआ।फरेंदा से रानीपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार (वाहन संख्या यूपी 56 एसी 5827) ने फरेंदा कोतवाली क्षेत्र की पिपरामौनी गांव की रहने वाली फेंकना देवी (65)को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायल महिला को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक और चालक दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!