उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

­शिव-पार्वती मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

जनपद के सेमरहना गांव स्थित भगवान शंकर पार्वती मठ मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मंदिर के महंथ संतोष पांडेय उर्फ संतोषी नाथ गिरी ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, यहां तक कि मंदिर तक जाने वाला रास्ता भी जोतकर खेत बना दिया गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। महंथ ने आरोप लगाया कि अतिक्रमणकारियों को हल्का लेखपाल का संरक्षण प्राप्त है और उनसे अवैध धन वसूली कर मंदिर की भूमि पर कब्जा कराए जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूर्व में 17 अगस्त 2024 को उपजिलाधिकारी को भी शिकायत पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुनः जिलाधिकारी से स्वतंत्र जांच कराकर मंदिर की भूमि चिन्हांकित कर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!