उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गूगल मैप का सहारा, बना जानलेवा,पुल के नीचे लटकी कार

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर (भैया फरेंदा) में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर से एक कार दूसरे छोर पर जा गिरी।यह हादसा रविवार रात करीब 1 बजे हुआ है।

फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके एक तरफ का पिच का काम पूरा हो चुका है। दूसरी तरफ अभी मिट्टी डालकर काम किया जा रहा है। लखनऊ नम्बर की एक कार अचानक फ्लाईओवर के दूसरे छोर पर जा लटकी। गनीमत रहा कि सभी लोग सुरक्षित रहें।लोगों ने बताया कि गूगल मैप के जरिए गोरखपुर से सोनौली बार्डर की तरफ जा रहें थे। जिससे वह कुछ समझ नहीं पाए और निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से को पार कर गए दूसरी ओर मिट्टी डालकर निर्माण कार्य चल रहा था जहां पर मारुति लटक गई। बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे जों गोरखपुर के रहने वाले थे, सभी सुरक्षित हैं। कार्य दायीं संस्था ने कार को पुल से नीचे उतार दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!