उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आई.एफ.एस. जावेद खान ने लिया अपने प्रारम्भिक गुरुजनों से आशीर्वाद।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

आई .एफ. एस. (भारतीय बन सेवा) यूपी.एससी.में ऑल इंडिया 36वीं रैंक में चयनित हुए जावेद अहमद खान पुत्र जमाल अहमद खान ग्राम मटिहनवा टोला बड़िहारी बृजमनगंज ने इस क्षेत्र एवं जिले का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। उन्हें जिले का प्रथम आई एफ.एस. होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों में एक उत्साह सा आ गया है। चयनित होने के बाद अपने घर प्रथम आगमन पर सैकड़ों की संख्या में उनके घर बधाई देने के लिए लोगों का हुजूम लगा हुआ है। उसी बीच जावेद अहमद थोड़ा सा मौका पाकर अपने प्राथमिक शिक्षक/गुरु ,राम बक्स शान्ति देवी चिल्ड्रेन स्कूल के प्रधानाचार्य सुबास चन्द यादव, ओम प्रकाश यादव, एवं दयानन्द मिश्रा से मिलने एवं उनका आशीर्वाद लेने स्वयं स्कूल चलकर आ गए । गुरुजन अपने शिष्य को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया ।जावेद अहमद ने कहा कि आप लोगों के अथक परिश्रम मेहनत और मजबूत नींव बनाने के कारण आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है आप लोगों का आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे। उन्होंने कहा कि इस इस सफलता का श्रेय गुरुजनों के अलावा परिवार जनों,माता-पिता एवं मित्रों को भरपूर जाता है। हम चाहते हैं कि युवा कठिन संघर्ष एवं स्मार्ट शिक्षा की ओर ध्यान दें तब उन्हें निश्चितऔर अच्छी सफलता मिलेगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!