उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद बचाई गई बालक की जान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
निचलौल क्षेत्र के सुकरहर गांव में मंगलवार की सुबह 8 बजे दरवाजे पर खेल रहे बालक शिवनाथ यादव पुत्र अर्जुन यादव ढाई वर्ष को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन निजी साधन से सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र निचलौल भर्ती कराए जहाँ ईलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया। डॉक्टरो ने बताया कि बालक को जब उसके परिजन अस्पताल ले आए तो उसकी स्थिति काफी गंभीर थी,12 बॉयल स्नेक एंटी बेनम इंजेक्शन लगाने के बाद उसके स्थिति में सुधार हुआ, बालक के परिजन काफी खुश थे।



