ब्रेकिंग न्यूज़

प्रमाण पत्र वितरण के साथ समर कैंप का समापन ।

सीखना जीवन की सबसे बड़ी कला-डॉ. हरिन्द्र यादव ।

प्रमाण पत्र वितरण के साथ समर कैंप का समापन

सीखना जीवन की सबसे बड़ी कला-डॉ. हरिन्द्र यादव

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

व्यक्ति जीवन पर्यंत कुछ न कुछ सीखता रहता है। सीखने रहने से ही उसमें सदैव जीवन्तता आती है। यदि व्यक्ति ने सीखना छोड़ दिया तो समझिए उसके जीवन में हताशा और निराशा के सिवा कुछ और नहीं प्राप्त हो सकता है। सीखने के लिए कठिन परिश्रम तथा निरन्तरता की आवश्यकता होती है। व्यक्ति किसी भी कार्य को सीखता है तो उसमें कठिनाइयां आती हैं और उस कठिनाइयों का निवारण भी उसी से प्राप्त होता है। उक्त बातें दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में आयोजित इक्कीस दिवसीय समर कैंप के समापन समारोह में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए कही।उन्होंने कहा कि जीवन में सीखना सबसे बड़ी कला है ।जब कभी भी व्यक्ति सीखना आरंभ कर दे वहीं से उसके जीवन की शुरुआत हो जाती है । उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इन दिनों में अनवरत रूप से सीखे गए कला को जीवन में अपनाना होगा। जिससे उनको एक नये अनुभव की प्राप्ति होगी। कार्यक्रम में शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!