अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सर्जिकल लापरवाही में पहुंची जांच टीम ने दी गलत रिपोर्ट।

पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

कस्बे में एक चिकित्सकीय लापरवाही का मामले ठूठीबारी निवासी सलेहा पत्नी रईस द्वारा सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद जांच में पहुंची तीन सदस्यीय डॉक्टर टीम की में डॉ वीरेंद्र आर्य जिला अस्पताल के सर्जन डॉ उदयभान व डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश द्विवेदी द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाने को लेकर दिन मंगलवार को पीड़िता द्वारा जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ठूठीबारी निवासी सलेहा पत्नी रईस को एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान लिवर में सर्जिकल ब्लेड से गंभीर कट लग गया। डॉक्टरों ने बताया कि बिना ऑपरेशन के ठीक होना संभव नहीं है।

रईस ने बताया कि पत्नी के इलाज में करीब लाख रुपए खर्च हो गए है। कमाई का कोई जरिया नहीं है। इलाज में पुस्तैनी बिक गया, किराए के मकान में रहकर किसी तरह जीवन यापन कर रहा हूँ। घर में पत्नीबके अलावा दो छोटे छोटे बच्चे है। रईस ने कहा कि पत्नी सलेहा जिंदगी और मौत से जुझ रही है। अगर मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो हॉस्पिटल संचालकसहित आरबीएसके नीरज सिंह जिम्मेदार होंगे। डाक्टर के मुताबिक तीसरे ऑपरेशन की जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। पीड़िता की हालत दिन ब दिन गंभीर बनती जा रही है।

पीड़िता सालेहा ने आठ मई को सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें निजी अस्पताल और सीएचसी में तैनात पूर्व आरबीएसके डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिस पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। जांच टीम बीते 27 मई को पीड़िता के घर पहुंची और बयान लिया। टीम ने पीड़िता को साक्ष्य के साथ सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होने को कहा। जांच रिपोर्ट में टीम ने लिखा कि पीड़िता घर पर मौजूद नहीं थी साथ ही कस्बे में कोई कंचन हॉस्पिटल नहीं है। दिन मंगलवार को सलेहा ने नवागत जिलाधिकारी महराजगंज संतोष शर्मा को एक शिकायती पत्र सौंप मामले की पुनः जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ऐसे में देखना है कि नई जांच टीम क्या करती है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!