उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत 11 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि की जानकारी दी।

साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1930, 108 सहित आपातकालीन सेवाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!