अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तहसील परिसर में आत्मदाह मामलें में मुकदमा दर्ज।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

आरोपी सुरेंद्र यादव पुत्र रामदरश के विरुद्ध प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाने की नीयत से आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 226, 263(a), 61(a) एवं 108 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने सुनियोजित रूप से आत्महत्या का प्रयास कर प्रशासन को प्रभावित करने की कोशिश की। इस मामले में गंगा यादव सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर उसे उकसाने का भी आरोप है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति घटना में संलिप्त पाए जाएंगे, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!