उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता देने हेतु जिला कारागार का निरीक्षण

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उनके साथ डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आशुतोष पांडेय, असिस्टेंट नौशाद आलम और लिपिक आशीष वर्मा उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन समेत अन्य अधिकारी व चिकित्सा टीम मौजूद रहे। निरीक्षण में सचिव ने बैरकों की साफ-सफाई, खानपान व्यवस्था और बंदियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जो बंदी निजी अधिवक्ता नहीं रख सकते, वे अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना-पत्र भेजकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। सचिव ने जेल प्रशासन को गर्मी से निपटने व संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में बंदियों को विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई और सभी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!