उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

झुलनीपुर नारायणी गंडक नहर में डूबे युवक का शव बरामद।

स्नान करते समय हुआ था हादसा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से लगे गांव मटरा से एक दुखद खबर सामने आई है। नारायणी गंडक नहर के झुलनीपुर देवरिया शाखा में बुधवार को स्नान करने गए विशाल गुप्ता (18) की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को विशाल झुलनीपुर सेमरहना गांव के पास नहर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान गहरे पानी के बहाव में चला गया और डूब गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस तैराकों के द्वारा युवक की तलाश में जुट गई थी। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार से ही घटना स्थल पर मौजूद थी। नहर के पानी को बंद करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लगातार युवक की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह पानी में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!