स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 143 वीं नारायणी गंडकी महाआरती का आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
भारत नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 143 वीं नारायणी गंडकी महाआरती का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राज जिमरी नौतनवां के मुखिया खूबलाल बड़घडिया, विशिष्ट अतिथि निर्माता एचेल थारू, सम्मानित अतिथि सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी, जयदेव कुमार, सशस्त्र सीमा बल के त्रिदेव प्रसाद, गायक शिवचंद्र शर्मा, कुमारी संगीता, गायक बालकृष्ण प्रसाद, चंदू खतइत, अभिनेता सोनू चौधरी एवं कामेश्वर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि खूबलाल ने कहा कि महा आरती इस स्थल की पहचान बनती जा रही है। मंच द्वारा हजारों पौधों का वितरण किया जा चुका है। विशिष्ट अतिथि निर्माता एचेल थारू ने कहा कि नारायणी नदी का इतिहास प्राचीन है। जयदेव कुमार ने कहा कि दिन प्रति दिन लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। जो लोगों के लिए महाआरती एक बड़ा प्लेट फार्म साबित हो रहा है। सोनू चौधरी ने कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन जागरूकता फैलाई जा रही है। पंडित रामेश्वर तिवारी ने कहा कि सत्यनारायण भगवान की कथा से सांसारिक दुखों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाप्रसाद की व्यवस्था मुख्य अतिथि खूबलाल बड़घड़िया एवं कुमारी संगीता द्वारा किया गया। प्रबंधक सत्येंद्र सिंह एवं सुमन देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्थानीय लोगों को साबुन और शहद निर्माण का प्रशिक्षण देकर रोजगार देने की कोशिश की जा रही है। वहीं हरे कृष्णा मंडली द्वारा घंटों भजन कीर्तन गाकर नारायणी गंडकी महा आरती की महिमा बताई गई। दिल्ली से आए भक्त गोविंदा ने कहा कि जानकर खुशी हुई कि संस्थान द्वारा लावारिस दिव्यांग जनों को हर दिन भोजन दिया जाता है। दरिद्र नारायण भोज का आयोजन सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी सेवा है। प्रियंका सौरभ ने कहा कि संस्था द्वारा बेंगलुरु, औरंगा बाद ,वाल्मीकि नगर आदि शहरों में दरिद्र नारायण भोज का आयोजन एक ऐतिहासिक पहल है। इस मौके पर हिरिमती देवी, लेखक हरिद्वार प्रसाद, शिव शिष्या प्रियंका सौरभ ,ममता देवी ,राम कुमारी देवी ,मधु देवी, राजन कुमार, मुरारी कुमार, मनोरमा देवी, लक्ष्मीना देवी, रूणती देवी , सुनैना देवी,आभा देवी, सुनीता देवी, बेलासी देवी , बबीता देवी, पूनम देवी, मुकेश कुमार व धमाका फिल्म के निर्माता अरविंद अकेला की भूमिका सराहनीय रही । पंडित रामेश्वर तिवारी ने कथा पूजा हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की। मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, संस्थापक डी. आनंद विशिष्ट सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के लिए भारत नेपाल में कई सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। इस दौरान संगम तट पर गंगा मैया की जय, वाल्मीकि धाम की जय, नारायणी गंडकी माता की जय , सत्यनारायण भगवान की जय आदि नारे गूंजते रहे।



