उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बॉर्डर किया औचक निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृहस्पतिवार को निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार भ्रमण किया जा रहा है निरीक्षण के दौरान झुलनीपुर इंडो- नेपाल बोर्डर के ड्यूटी प्वाइंट चेक किया गया तथा तथा बॉर्डर सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु भी हिदायत की गई।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बहुआर चौकी के 13/4 पुल पर बोर्डर क्षेत्र में ड्यूटी में खड़ी पीआरवी को चेक किया गया। निगरानी रखने व गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकार अनुज कुमार सिंह थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रकाश जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!