अपराधउत्तर प्रदेशमहाराजगंज

जंगल के प्रकरण में तीन आरोपितों को पुलिस चालान किया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत की गई।फरेंदा कोतवाल प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि, उप निरीक्षक अख्तर आलम की टीम ने विश्रामपुर चौराहा के पास से तीनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपी आकाश गौड़ (21), रामू चौधरी (19) और लवकुश (20) सिधवारी टोला कहरपुरवा, थाना फरेंदा के निवासी हैं।पुलिस ने 13 जून को दोपहर करीब 2 बजे आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला थाने में मुकदमा संख्या 171/2025 के तहत दर्ज है। आरोपियों पर धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) बी एन एस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल हरिकेशनाथ यादव और कांस्टेबल अश्विनी यादव भी मौजूद थे।पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!