उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जेसीबी मशीन से इंटरलॉकिंग सड़क की पटरी भराई का विडियो वायरल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

खैरहवां जंगल में जेसीबी मशीन से इंटरलॉकिंग सड़क की पटरी भराई का विडियो सोसल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार नौतनवां क्षेत्र के खैरहवां जंगल गांव के पश्चिम सचिवालय जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य फरवरी – मार्च 2025 महिने में कराया गया था इंटरलॉकिंग सड़क की पटरी की भराई नहीं हुआ था बुधवार की रात जेसीबी मशीन से सड़क के दोनों पटरी का मिट्टी भराई कार्य कराया जा रहा था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत जेसीबी मशीन से सड़क की पटरी की भराई कार्य का आरोप लगा विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर संबंधित अधिकारियों से मिलकर कार्यवाही की मांग किया था। इस संबंध में खैरहवां जंगल ग्राम प्रधान तारकेश्वर चौहान ने बताया की गांव के पश्चिम सचिवालय जाने वाले मार्ग पर 20 लाख रुपए की लागत से 5 सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य कराया गया है इंटरलॉकिंग सड़क के दोनों तरफ एक एक मीटर पटरी भराई कार्य अधूरा था बरसात के मौसम को देखते हुए अपने निजी रकम खर्च कर सड़क के बचाव के लिए जेसीबी मशीन से सड़क के दोनों तरफ पटरी का मिट्टी भराई कार्य किया गया है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!