उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने की बैठक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

जनपद के सभी सर्राफा/स्वर्ण व्यवसायियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने की। बैठक में व्यापारियों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को दुकानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से सक्रिय रखने, फुटेज की नियमित जांच करने तथा सुरक्षा के अन्य उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में व्यापारियों ने भी पुलिस की पहल की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया। इस बैठक का उद्देश्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपसी संवाद को सशक्त बनाना था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!