उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड के साथ किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड के साथ किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्दे

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड, मार्चपास्ट व स्क्वाड ड्रिल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण और शस्त्र संचालन का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम, योग और परेड करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया और डायल यूपी 112 वाहनों, क्वार्टर गार्ड, आरक्षी बैरक, मेस, शौचालय, रेडियो शाखा, 112 कंट्रोल रूम, डीसीआर कक्ष, एमटी शाखा, महिला हॉस्टल और अन्य इकाइयों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस मेस में उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छ पेयजल की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संतुलित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अनुशासन और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को प्राथमिकता देने की बात कही।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!