उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज के सौरहा में एसडीएम ने  बंधे का किया निरीक्षण दिए निर्देश।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
बृजमनगंज ब्लॉक में स्थित घोंघी नदी के पास बने राजपुर-दौलतपुर जर्जर व आधे अधूरे बने बांध का शुक्रवार को फरेंदा एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी व तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।
 इस क्षेत्र में बारिश के मौसम में घोंघी नदी जमकर तबाही मचाती है। हजारों एकड़ फसल नष्ट हो कर देती है  तथा दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हो जाते है। बाढ़ के समय विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर खाना पूर्ति कर लेते है तथा बंधे के मरम्मत की बात तो करते है लेकिन बाढ़ समाप्त होने के बाद सब जस का तस रह जाता है।
घोंघी नदी पर बने आधे अधूरे  निर्माण व बंधे के बने बड़े-बड़े होल तथा कट्स जनता को डरा रहे है । इस जर्जर बंधे के कारण ग्राम पंचायत सौरहा, हाताबेला हरैया, मटिहनवां, हरैया मौलाई दौलतपुर, पिपरहना, पिपरी समेत दर्जनों गांव बाढ़ की विभिषिका का दंश झेलते है ।मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिलते ही फरेंदा उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने राजपुर – दौलतपुर मार्ग पर बने बांध का निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बंधे में जहां भी होल दिखाई दे रहे हैं उसे तत्काल बारिश से पहले मिटटी डलवा कर बंद कराया जाए तथा सिंचाई विभाग को रेगुलेटर ठीक करने को कहा जाए।
 इस दौरान तहसीलदार अंकित अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद शुक्ला, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, चौराहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे
DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!