उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

धान की रोपाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बिजौली टोला लालपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपाई कर रहे किसान भुआल (उम्र लगभग 50 वर्ष) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, भुआल अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी तेज गरज और झमाझम बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली सीधे भुआल पर गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने शासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!