अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

युवक- युवती का सन्दिग्ध परिस्थितियों में सिद्धार्थनगर में मिला शव।

श्यामदेउरवा थाना के बसहिया खुर्द के रहने वाले थे मंजेश जायसवाल व पायल शर्मा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द के रहने वाले युवक- युवती का शव रहस्यमय परिस्थितियों में सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र स्थित सड्डा पुल के पास मिला। मोहना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मचा है। श्यामदेउरवा थाना के बसहिया खुर्द के रहने वाले मंजेश जायसवाल व अमृता शर्मा का आमने-सामने मकान है। वह हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी, जबकि उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं। युवक मंजेश श्यामदेउरवा चौराहे पर ही अंश इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से अपनी दुकान चलाता था। मंजेश जायसवाल के माँ का भी निधन बीते चार माह पहले हुई थी। मंजेश दो भाई एवं तीन बहन है। दोनों मंगलवार की देर शाम 07 बजे बजे स्कूटी से रवाना हुए। देर रात तक वह घर नहीं आए तो परिजनों ने अगल-बगल और रिश्तेदारों के घर फोन कर जानकारी करने लगे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह दोनों के मृत्यु की सूचना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई, तो कोहराम मच गया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!