उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

पौध रोपण कर मनाया गया जन्म दिन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

सिसवा नगर पालिका स्थित शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार दिन को प्रबंधक शिव कुमार सिंह ने अबअपनी बेटी साधना सिंह के 11 वीं जन्म दिन पर केक न काटने का फैसला लेते हुए पांच आम के पौधों को बेटी के हाथ से रोपण कर जन्म दिन मनाया। उन्होंने कहा कि आज वायुमंडल में प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिससे मानव को शुद्ध वायु नहीं मिल रही है। जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां फैल भी रही हैं ।वृक्षारोपण कर इससे निजात पाया जा सकता है।यदि सभी लोग अपने बच्चों के जन्म दिन पर केवल एक पेड़ ही लगाएं तो फल के साथ साथ हमारा वातावरण शुद्ध होगा और सभी को शुद्ध ऑक्सीजन भी मिलेगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिरुद्ध चौधरी, पूर्व प्रधान रामअवध चौरसिया, सावित्री सिंह ,नागेंद्र ,अजय कुमार, लक्ष्मीना, श्वेता शर्मा , बबीता , रामदास, रामध्यान शर्मा,रमाशंकर यादव, रोहित चौधरी, अनीता पांडे, मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!