उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गढ्ढे में गिरने से बच्ची की मौत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर महराजगंज

जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर के रामप्रसादपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। जयहिंद की 5 वर्षीय बेटी खुशी की शौचालय निर्माण के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 8 बजे की है। खुशी अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के सामने बने गहरे गड्ढे की तरफ चली गई। गड्डा बारिश के पानी से भरा था। खुशी उसमें गिर गई और डूब गई।

कुछ देर तक जब खुशी दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खुशी गड्ढे में मिली। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा ले गए। वहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया।

फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!