लेहड़ा मंदिर का जिलाधिकारी ने किया दौरा।
निर्माणधीन परियोजना को कार्यदायी संस्था को ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज
बृजमनगंज थाना अंतर्गत लेहरा देवी मंदिर का जिलाधिकारी ने दौरा किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के साथ उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी भी मौजूद रही l
जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर के विस्तार एवं पर्यटन की दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री पर्यटन परियोजना के अंतर्गत मंदिर के आसपास सुंदरीकरण के तहत पोखरे का निर्माण,यात्री अतिथि भवन, विश्रामालय, शौचालय आदि का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी द्वारा लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में निर्माणधीन पर्यटन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को परियोजना को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया l साथ ही जिलाधिकारी ने लेहड़ा देवी का दर्शन पूजन भी किया।
यह दौरा आगामी नवरात्रि और रामनवमी के त्योहारों के लिए की गई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए भी किया गया। डीएम ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, और साफ-सफाई का जायजा लिया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी फरेंदा,लेहरा मंदिर परिषद के अध्यक्ष सिंटू सिंह, लेहरा चौकी इंचार्ज जिले व तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे



