उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नहर में नहाते वक्त डूबने से मजदूर युवक की मौत ।

दरोगा ने दिखाई जां बाज़ी, नहर में लगाई छलांग, शव को निकाला बाहर।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

 

कोल्हुई क्षेत्र से नहर में नहाते समय एक व्यक्ति की डूबने से मृत्यु का मामला आया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के पास स्थित नहर  जहाँ पीएनसी साइट पर कार्यरत बदायू के रहने वाला मजदूर सत्येंद्र अपने साथियो के साथ  नहाने गया था कि  गहरे पानी मे चला गया।साथ मे नहा रहे उसके साथियो ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली।डूबने की सूचना पूरे क्षेत्र में  फैल गयी । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही एसआई अंजनी कुमार और हरीश मौर्या भी मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों के साथ शव को ढूढने में लग गए।दो घंटे के अथक प्रयास के बाद भी शव का पता नही चल सका। अंततः दरोगा अंजनी कुमार ने शव को तलाशने के लिए खुद नहर में छलांग लगाई और पानी में उतर गए।ग्रामीणों के साथ मिलकर थोड़ी देर में पानी के अंदर से शव को बरामद कर बाहर निकाल लिया गया।

 

दरोगा जी के प्रयास को मिली ग्रामीणों से तारीफ।

 

काफी देर तक ग्रामीण डूबे शख्स को पानी मे ढूंढते रहे लेकिन सफल नही हो रहे थे। यह देख दरोगा ने लोगो का हौशला बढ़ाने के लिए वर्दी पहने हुए ही नहर में छलांग लगा दिया।दारोगा के पानी मे उतरते ही मौके पर मौजूद दर्जनों युवक भी मदद के लिए नहर में उतर गए।थोड़ी देर के प्रयास के बाद शव पानी के अंदर से बरामद कर बारह निकाला।

 

कार्यदाई संस्था के  किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा।

 

इस बड़ी घटना के बाद  मौके पर कार्यदायी संस्था पीएनसी का कोई जिम्मेदार नही पहुँचा सका जब की  मौत की जगह के बगल ही पीएनसी के लोग पुल बना रहे थे। स्थानीय लोग कार्यदायी संस्था  के रवैये  से नाराज़ दिखे।

 

थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि मृतक सत्येंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!