अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

थानाध्यक्ष बृजमनगंज द्वारा शराबियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही , 100 का किया चालान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

बृजमनगंज थाना में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के दिशा निर्देश व फरेंदा क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व मे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खुले में शराब पीने वाले लोगों पर अंकुश लगाते हुए एवं बिना हेलमेट सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वाले लोगों के विरुद्ध बृजमनगंज पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए 100 लोगों का चालान काटा गया l
रविवार को देर शाम बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए फ्लैग मार्च किया तथा मामी चौराहा, फुलमनहा, इनायतनगर में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया l खुले में शराब पीने वाले एवं सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वाले लोगों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए चालान काटा गया l थानाध्यक्ष ने बताया कि खुले में शराब पीना अपराध है शराब पीकर लोग सड़क के किनारे इधर-उधर लुढ़क जाते हैं जिससे आने जाने वाले राहगीरों एवं महिलाओं को परेशानी होती है एवं अप्रिय घटना की स्थिति बनी रहती है ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 40 लोगों का चालान काटा गया
तथा सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वाले सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 60 वाहनों का चालान किया गया l इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ सीनियर एस आई तारकेश्वर वर्मा, महिला एस आई प्रिया वर्मा,एस आई अर्चना यादव, अरविंद खरवार राजेश सिंह, गजेंद्र सिंह,आलोक कुमार शाहिद अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!