उत्तर प्रदेशमहाराजगंजशिक्षा

आलमाइटी पी०जी० कालेज बृजमनगंज में टैबलेट पाकर खिले छात्र -छात्राओं के चेहरे।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पी०जी० कालेज में सोमवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने एम०ए० के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल  ने कहा कि छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए टैबलेट व स्मार्ट फोन एक जरूरी माध्यम है।इस संस्थान के छात्र-छात्राओं में भरपूर प्रतिभा है।इस टैबलेट का सकारात्मक दिशा में उपयोग करके आप आसमान की बुलंदियों को प्राप्त कर सकते हैं।महाविद्यालय के डायरेक्टर महमूद आलम ने कहा कि आज के तकनीकी युग में सूचनाओं का संकलन तथा आदान- प्रदान टैबलेट व स्मार्ट फोन से आसान हो गया है।महाविद्यालय के प्रबंधक मकसूद अहमद खान ने कहा कि उपस्थित छात्र-छात्रा इस टैबलेट का उपयोग ज्ञानार्जन तथा तकनीकी दक्षता प्राप्त करने में करें।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० महेश भारती,मुख्य नियन्ता अनवर अली,अम्ब्रीश चौहान,लोकेश राय,नीरज कुमार पटवा,चन्द्रमा चौरसिया,दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!