उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत एसएसबी बरगदवा द्वारा जनजागरूकता रैली एवं ई-शपथ कार्यक्रम का आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
बरगदवा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) महराजगंज की समवाय बरगदवा द्वारा एक भव्य जनजागरूकता रैली एवं ई-शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जनचेतना फैलाना और युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
रैली में एसएसबी के जवानों सहित स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली बरगदवा समवाय से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई वापस समवाय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”, “नशा मुक्त भारत – स्वस्थ भारत” जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश फैला।
रैली के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। यह ई-शपथ डिजिटल माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नशा के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर समवाय प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन प्रसाद ने कहा कि समाज से नशे की प्रवृत्ति को जड़ से खत्म करने के लिए जन-जागरूकता ही सबसे सशक्त माध्यम है। एसएसबी न केवल सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाती है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, विद्यालयों तथा गणमान्य नागरिक समाज के प्रतिनिधियों का भी सहयोग सराहनीय रहा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!