अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चेन स्नेचिंग के तीन आरोपितों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

 

कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव के पास ऑटो से जा रही महिला का गले का चेन छीन कर फरार तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ही कम्हरिया बुजुर्ग निवासी एक महिला ऑटो से घर जा रही थी।इसी दौरान ऑटो में बैठी महिला उसका गले का चेन खींच कर उतर गई थी।जब तक लोगो को समझ आता महिला गांव में चली गयी।काफी खोजबीन के बाद पता नही चला तो पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था।इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर खोजबीन में लगी हुई थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला को एक व्यक्ति और नाबालिग लड़की के साथ जोगियाबारी से गिरफ्तार कर लिया।बड़हलगंज निवासी चेन स्नेचिंग का मास्टरमाइंड रामप्रवेश महिला और नाबालिग लड़की के साथ इस तरह के घटना को अंजाम देता था।पुलिस ने आरोपितों के पास से चेन बरामद कर तीनो को न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!