उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मार्ग दुर्घटना में मृतक पीआरडी जवान के घर पहुंच कर पीआरडी संगठन के पदाधिकारीयों ने दिया श्रद्धांजलि।

अन्य वर्दीधारीयों के बराबर मिले आर्थिक सहायता।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

आदर्श नगर पंचायत आनन्दनगर के वार्ड नंबर 15 विकास नगर निवासी पीआरडी जवान धरणीधर गुप्ता का पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में गस्त के दौरान मौत होने को लेकर मंगलवार को पी आर डी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष रामदयाल जिला उपाध्यक्ष लालचंद के नेतृत्व में फरेन्दा थाना पुरन्दरपुर थाना सहित कई थानों के पीआरडी जवानों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया।संगठन के पदाधिकारीयों ने यह मांग किया कि अनुकंपा के आधार पर मृतक आश्रित को नौकरी व बीमा का पैसा 16 लख रुपए सहित अन्य वर्दीधारियों को मिलने वाली सुविधाएं मृतक पीआरडी जवान को भी उपलब्ध कराई जाए। उक्त प्रकरण में डी ओ पीआरडी महराजगंज वैभव सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तत्काल 20000 की आर्थिक सहायता दिया गया है एवं मृतक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी तथा उनके संज्ञान में आया हैं कि बीमे के राशि के लिए लिखा पढ़ी कर दिया गया है। इस दौरान राम प्रसाद त्रिपाठी, अशर्फी, राकेश कुमार ,राम लौट, कृष्ण देव तिवारी, कुबेरनाथ, गौतम, छेदी प्रसाद ,ओमप्रकाश चौबे सहित बड़ी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!