उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
करेंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।
थाना क्षेत्र बृजमनगंज की ग्राम सभा मिश्रौलिया के बत्तीस वर्षीय युवक बलजीत पुत्र राजेंद्र की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। घटना की होते ही जानकारी ग्रामसभा में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रधान प्रतिनिधि शतरजीत ने बताया कि रात लगभग 9 बजे के आस पास जब बलजीत अपने पूरे परिवार सहित खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में पंखा चलाने के लिए हाथ बढ़ाया गया तभी करंट की चपेट में आ जाने से वह गिर गया। जिसको आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया गया है।
इससे पहले बलजीत के पिता राजेंद्र की मृत्यु हो गई थी, जिसके घाव अभी भरे भी नहीं थे। बलजीत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था उसकी 3 बेटियां और एक मासूम बेटा है। अपने घर का इकलौता कमाने वाला बेटा होने के नाते पूरे परिवार की जिम्मेदारी बलजीत पर ही थी, उसकी मौत से परिवार में रोजी की समस्या आ गई है, जिससे बलजीत की मां व पत्नी दोनों के सामने गहरा संकट आ गया है।



