एनसीसी कैडेट्स का थल सेना शिविर में चयन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा महराजगंज
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज मथुरा नगर ( फरेंदा)में बुधवार को थल सेना शिविर (टीएससी) के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के ले. कर्नल मिथुन मिश्रा के नेतृत्व में चयन समिति ने कैडेट्स की परीक्षा ली। समिति में सुबेदार गुरनाम सिंह, हवलदार अर्जुन चौधरी, हवलदार अजीत राय और ले. डा. संजय शर्मा शामिल थे।कैडेट्स को ऑप्टीकल्स, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और फायरिंग की परीक्षा से गुजरना पड़ा। कर्नल मिश्रा ने कैडेट्स को विशेष संबोधन दिया। उन्होंने शारीरिक और मानसिक मजबूती पर जोर दिया। साथ ही अनुशासन और टीम भावना के महत्व को भी रेखांकित किया।कर्नल ने कैडेट्स को कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी में सीखे गए मूल्यों को जीवन में उतारें और जिम्मेदार नागरिक बनें। कार्यक्रम में संगम चतुर्वेदी, मुकेश यादव, प्रीति विश्वकर्मा, अनुष्का और आस्था पांडेय उपस्थित रहे।



