अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अनियंत्रित कार ने वृद्ध महिला को रौंदा , मृत्यु।

घर के सामने सड़क की पटरी पर खड़ी थी महिला ।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे बरगदवा गांव के नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर महाव नाला के ओवरब्रिज के पास घर के सामने सड़क की पटरी पर खड़ी 53 वर्षीय वृद्ध महिला को अनियंत्रित कार गुमटी की दुकान को ठोकते हुए महिला को रौंद दिया । जिससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई । मौके से चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया तथा शव को पीएम के लिए भेज दिया

बरगदवा गांव निवासी पारस जायसवाल की पत्नी भगवंती घर के पास स्थित गुमटी में गुटखा पान की दुकान चलाती थी । बुधवार की शाम दुकान से निकल सड़क की पटरी पर खड़ी थी । तभी बरगदवा से नौतनवा की तरफ जा रही एक्स एल सिक्स कार अनियंत्रित होकर गुमटी की दुकान को तोड़ते हुए वृद्ध महिला को रौंद दिया । ग्रामीणों के मुताबिक गाड़ी में बैठे तीन युवक शराब के नशे में धुत थे । तथा घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी छोड़ फरार हो गए । वृद्ध महिला के तीन पुत्र सुरेश , रामबेलास , दुर्गेश है जिसमें सबसे छोटा पुत्र दुर्गेश अभी हाल ही में दो माह पहले जीविकोपार्जन हेतु सऊदी अरब गया हुआ है ।

थानाध्यक्ष बरगदवा ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!