उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कार और बाइक में भिंड़त एक घायल, रेफर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

बुधवार दोपहर तीन बजे गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना हुई। बनकटी अस्पताल के सामने एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर महादेव बुजुर्ग के निवासी 55 वर्षीय बहादुर नन्दलाल सवार थे। वह फरेंदा की तरफ जा रहे थे।दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी बनकटी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि, गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही अज्ञात कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!