उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
जिला न्यायाधीश,डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गई संतोषजनक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को महराजगंज जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने सभी बैरकों और बंदियों का गहन निरीक्षण किया, जिसमें किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से जेल की जांच की जाती है और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। निरीक्षण के समय जेल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्कता रखी जाए तथा समय-समय पर उनकी गतिविधियों की जानकारी दी जाए। उन्होंने नियमित निरीक्षण जारी रखने के निर्देश भी दिए।


