उत्तर प्रदेशमहाराजगंज
वंदे भारत सहित कई एक्स.ट्रेनों के ठहराव की मांग

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड पर चल रही सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव के लिए उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री प्रमोद जायसवाल एव नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि इस रूट का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र होने के कारण वंदे भारत और कटरा कामाख्या सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव जनहित और व्यापारियों के हित में होगा।इस दौरान उपाध्यक्ष जयप्रकाश भालोटिया, धर्मवीर सोनी, दिनेश सोनी,संतोष सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



