उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

29 जून को जिला कार्यकारिणी का चुनाव।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, महराजगंज में जिला कार्यकारिणी का चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव 29 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा।जिला संयोजक अंशुमाली दूबे ने बताया कि यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर यह चुनाव होगा। चुनाव के लिए बैठक सेठ आनंदराम जैपुरिया इंटर कॉलेज, आनंदनगर में सुबह 10 बजे से होगी।इस बैठक में जिले के सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शामिल होना है। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भी उपस्थिति अनिवार्य है। यह संघ सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत है, जिसका पंजीयन संख्या 311/1952-53 है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!