सुराती की संदिग्ध मौत में पति और ससुर को भेजा गया जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विगत दिनों सुराती पत्नी विजय निवासिनी ग्राम सभा पुरंदरपुर टोला हरदासपुर की मृत्यु विषाक्त पदार्थ खाने से हो गई थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि ससुराली जनों ने उसे जहर देकर मार दिया है।
मृतका के विवाह को केवल 1 वर्ष ही हुए थे। इस मामले में बृजमनगंज थाना में दहेज हत्या का मुकदमा संख्या 159/25 धारा 85, 80 BNS तथा 3/4 डीपी एक्ट बनाम परशुराम चौहान आदि पांच लोगों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने नामित अभियुक्त परशुराम चौहान पुत्र जग़लाल तथा विजय चौहान पुत्र परशुराम चौहान निवासी टोला हरदासपुर ग्राम पुरंदरपुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को कस्बा धानी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस घटना के बारे मे थानध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सुराती पत्नी विजय निवासिनी ग्राम सभा पुरंदरपुर टोला हरदासपुर की मृत्यु विषाक्त पदार्थ खाने से दिनांक 16/5/25 को हो गई थी मृतका के परिजनों ने मृतिका को ससुराली जनों द्वारा जहर देने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था मृतका के विवाह के 1 वर्ष ही हुए थे इसके संबंध में थाना स्थानीय पर दहेज हत्या संबंधित मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसमें आज बृहस्पतिवार को नामित अभियुक्त परशुराम चौहान पुत्र जग़लाल तथा विजय चौहान पुत्र परशुराम चौहान निवासी टोला हरदासपुर ग्राम पुरंदरपुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को कस्बा धानी बाजार से गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।



